अगस्त 17, 2026 12:09 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र सरकार ने ‘मिट्टी और जल संरक्षण के लिए राज्य स्तरीय रील प्रतियोगिता का आयोजन किया

महाराष्ट्र सरकार ने युवाओं और आम जनता के बीच मृदा और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए राज्य स्तरीय ‘मिट्टी और जल संरक्षण के लिए रील प्रतियोगिता का आयोजन किया है। 15 से 30 वर्ष की आयु के युवा 15 से 19 अगस्त के बीच 30 से 60 सेकंड की इंस्टाग्राम रील अपलोड करके इसमें भाग ले सकते हैं।

प्रतिभागी मृदा संरक्षण, जल संचयन, कृषि तालाब, चेक डैम, जलसंभर विकास, वृक्षारोपण और गांवों में सफल संरक्षण पहलों जैसे विषयों पर रील बना सकते हैं। कहानी सुनाना, अभिनय, संगीत, नृत्य, एनिमेशन, लघु फिल्में, पहले और बाद के दृश्य और ड्रोन फुटेज का उपयोग किया जा सकता है, लेकिन मुख्य संदेश मृदा और जल संरक्षण पर केंद्रित होना चाहिए।

प्रविष्टियों का मूल्यांकन उनके संदेश, रचनात्मकता, सामाजिक प्रभाव, प्रस्तुति, तकनीकी गुणवत्ता और इंस्टाग्राम पर जुड़ाव के आधार पर किया जाएगा। विजेताओं का चयन केवल लाइक या फॉलोअर्स के आधार पर नहीं किया जाएगा। जिला स्तर पर शीर्ष तीन विजेताओं को पच्‍चीस हजार रुपये, पंद्रह हजार रुपये और दस रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही विजेताओं को ‘युवा मृद-जलदूत’ के रूप में सम्मानित किया जाएगा। मृदा और जल संरक्षण मंत्री संजय राठौड़ ने विद्यार्थियों, इंस्टाग्राम क्रिएटर्स, यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से इसमें भाग लेने की अपील की है।