महाराष्ट्र के विदर्भ में आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर भक्तिमय वातावरण के बीच गणेश जी का उत्साहपूर्वक स्वागत किया जा रहा है। नागपुर, अमरावती, चंद्रपुर और यवतमाल में गणेशोत्सव के साथ स्वास्थ्य जागरूकता और सुरक्षा पर भी जोर दिया जा रहा है।
वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने सरकारी आवास ‘वर्षा’ में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करने और पूजा करने के बाद संवाददाताओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने लोगों से गणेशोत्सव पारंपरिक तरीके से मनाने और प्रदूषण कम से कम करने की अपील की है।