अगस्त 5, 2026 7:04 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र: डीआरआई ने सतारा जिले में नशीली दवाओं के निर्माण की अवैध इकाई का भंडाफोड़ किया

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने महाराष्ट्र के सतारा जिले में नशीली दवाओं के  निर्माण की अवैध इकाई का भंडाफोड़ किया है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि इस अभियान के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने दो मानसिक गतिविधियों में बदलाव लाने वाले नशीले पदार्थों के साथ-साथ उनके निर्माण में प्रयुक्त लगभग 400 लीटर कच्चा माल भी जब्त किया। मंत्रालय ने बताया कि बाद में की गई कार्रवाई में, डीआरआई के अधिकारियों ने पुणे से संभावित खरीदार को पकड़ा और इन पदार्थों की आगे तस्करी के लिए प्रस्तावित अवैध लेनदेन के साक्ष्य जुटाए।