महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे महाराष्ट्र की सहकारी चीनी मिलों के लिए एक आसान ऋण योजना शुरू करने का प्रस्ताव तुरंत राज्य मंत्रिमंडल के समक्ष रखें। केंद्र सरकार की इस पहल की तर्ज पर बनाई गई इस योजना का उद्देश्य चीनी मिलों को आगामी पेराई सत्र की तैयारी में मदद करना और किसानों को उचित तथा लाभकारी मूल्य (एफआरपी) का समय पर भुगतान सुनिश्चित करना है।
मुंबई में आज हुई एक बैठक में उपमुख्यमंत्री ने सहकारी चीनी मिलों द्वारा उत्पादित उप-उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए एक व्यापक नीति बनाने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चीनी मिलों की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए सौर ऊर्जा, सह-उत्पादन, वन-जी और टू-जी इथेनॉल, कंप्रेस्ड बायोगैस-सीबीजी, हरित हाइड्रोजन, बायो-बिटुमेन, जैव रसायन और सतत विमानन ईंधन-एसएएफ पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए।
उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रस्तावित आसान ऋण योजना मिलों की वित्तीय कठिनाइयों को दूर करने में मदद करेगी और उन्हें किसानों को एफआरपी का समय पर भुगतान करने में सक्षम बनाएगी।