महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज नाशिक में मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायत राज अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण और सूखा निवारण पर विशेष ध्यान देते हुए सतत ग्रामीण विकास के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार जल संरक्षण परियोजनाओं के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराएगी।
श्री फडणवीस ने गांवों के तालाबों से गाद निकालने, बांधों की मरम्मत करने और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि पशुओं और आगामी रबी फसल के लिए पर्याप्त पानी सुनिश्चित करने के साथ-साथ पेयजल को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली जिला परिषदों, पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों को सम्मानित भी किया।