अगस्त 22, 2026 7:57 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र और जर्मनी के हेसे राज्य ने निवेश और उद्योग में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

महाराष्ट्र और जर्मनी के हेसे राज्य ने निवेश, उद्योग, नवाचार, रोजगार और कौशल विकास के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। मुंबई में सह्याद्रि अतिथि गृह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और हेसे के मंत्री बोरिस राइन ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।
 
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि हेसे महाराष्ट्र के लिए जर्मनी और यूरोप का प्रवेश द्वार बनेगा, जबकि महाराष्ट्र हेस्से को भारत और हिंद-प्रशांत क्षेत्र तक पहुंच प्रदान करेगा। उन्होंने हेसे की कंपनियों को महाराष्ट्र में निवेश के लिए आमंत्रित किया।
 
समझौता ज्ञापन के अंतर्गत दवा, स्वास्थ्य, इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल, वित्तीय सेवाएं, लॉजिस्टिक्स, डिजिटल अर्थव्यवस्था और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया जाएगा।