त्रिपुरा में महालया पूरी श्रध्दा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। दिन की शुरूआत आज तड़के आकाशवाणी के सुप्रसिध्द भक्ति कार्यक्रम विरेन्द्र कृष्ण भद्र द्वारा गाए गए महिषासुर मर्दनी के विशेष प्रसारण के साथ हुई।
महालया पितृ तर्पण के लिए पवित्र अवसर के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान लोग अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं तथा उनका स्मरण करते हैं। सुबह से ही अगरतला में विभिन्न पवित्र जल निकायों पर अपने दिवंगत पूर्वजों की पूजा अर्चना और रीति रिवाज का पालन करने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में जमा हुए।
महालया के अवसर पर कई संगठनों ने विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया।
महालया के अवसर पर आगोमोनी की मधुर धुनों की गूंज सुनी जा रही हैं। यह धुन दुर्गा पूजा के पावन त्योहार की शुरूआत और देवी दुर्गा के आगमन को दर्शाती है।