अफ़गानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में आज शाम भारतीय समयानुसार लगभग सात बजकर चार मिनट पर 6.2 तीव्रता का ज़बरदस्त भूकंप आया। भारत, पाकिस्तान, चीन, ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और तुर्कमेनिस्तान में इसके झटके महसूस किए गए। उत्तर भारत में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में भी झटके महसूस किए गए।
जम्मू-कश्मीर में, श्रीनगर, बारामूला, अनंतनाग, कुपवाड़ा और जम्मू ज़िलों सहित केंद्र शासित प्रदेश के कई इलाकों में भी इसका प्रभाव देखा गया। अधिकारियों ने बताया है कि अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
आकाशवाणी से विशेष बातचीत में, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संजय कुमार प्रजापति ने कहा कि भूकंप की तीव्रता मध्यम थी और इसके केंद्र के आस-पास बहुत कम नुकसान होने की उम्मीद है। श्री प्रजापति ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, चंडीगढ़ और श्रीनगर में झटके महसूस किए गए।
News On AIR | जून 27, 2026 9:13 अपराह्न | Magnitude 6.2 earthquake
अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में 6.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तर भारत तक महसूस हुए झटके