जून 27, 2026 9:13 अपराह्न
39
अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में 6.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तर भारत तक महसूस हुए झटके
अफ़गानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में आज शाम भारतीय समयानुसार लगभग सात बजकर चार मिनट पर 6.2 तीव्रता का ज़बरदस्त भूकंप आया। भारत, पाकिस्तान, चीन, ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और तुर्कमेनिस्तान में इसके झटके महसूस किए गए। उत्तर भारत में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में भी झटके महसूस किए गए। जम्मू-कश्मीर में, श्रीनगर, बारामूला, अनंतनाग, कुपवाड़ा और जम्मू ज़िलों सहित केंद्र शासित प्रदेश के कई इलाकों में भी इसका प्रभाव देखा गया। अधिकारियों ने बताया है ...