जून 2, 2026 9:52 पूर्वाह्न

printer

इटली के दक्षिणी कैलाब्रिया तट के पास 6.1 तीव्रता का भूकंप आया

इटली के दक्षिणी कैलाब्रिया तट पर आज तड़के 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। इटली के राष्ट्रीय भूभौतिकी और ज्वालामुखी विज्ञान संस्थान ने बताया कि भूकंप का केंद्र दक्षिणी कैलाब्रिया तट से दूर समुद्र में लगभग 250 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। कैलाब्रिया, सिसिली, कैम्पानिया और पुगलिया सहित दक्षिणी इटली के कई क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इटली के निगरानी केंद्रों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कि पिछले एक सप्ताह में सिसिली तट से दूर समुद्र में आए भूकंपों की श्रृंखला में यह सबसे शक्तिशाली भूकंप था। अब तक किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की खबर नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर रख रहा है।