मदुरै जिले की पुलिस की अपराध शाखा ने आज पूर्व डी.एम.के. मंत्री पी. मूर्ति के आवास पर पत्थर की खदान से जुड़े एक मामले में तलाशी ली। पलामेडु और अलंगनल्लूर में निर्धारित सीमा से अधिक लाल मिट्टी और पत्थरों के अवैध खनन के आरोपों पर पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका है। तलाशी के दौरान पुलिस ने पत्थर की खदान की निविदाओं से संबंधित दस्तावेज, वित्तीय लेनदेन के रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेज जब्त किए।
News On AIR | नवम्बर 20, 2026 11:37 पूर्वाह्न
मदुरै पुलिस ने पूर्व डी.एम.के. मंत्री पी. मूर्ति के आवास पर तलाशी ली