मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में 100 साल बाद जंगली भैंसों को प्राकृतिक आवास में फिर से बसाने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल आठ जंगली भैंसों को छोटे बाड़े से निकालकर एक बड़े बाड़े में छोड़ा। ये भैंसे असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से लाए गए हैं। इनमें छह मादा और दो नर भैंसे शामिल हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में कुल 50 जंगली भैंसों को कान्हा क्षेत्र में बसाना है।
News On AIR | अक्टूबर 12, 2026 11:27 पूर्वाह्न
मध्य प्रदेश: कान्हा टाइगर रिजर्व में फिर से बसाई जाएंगी जंगली भैंसे