सितम्बर 2, 2026 10:20 अपराह्न

printer

मध्य प्रदेश: उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने रीवा में सड़क हादसे पर दुख व्यक्त किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के रीवा में सड़क हादसे में लोगों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। उपराष्ट्रपति ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस कठिन समय में शक्ति देने की प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।