अक्टूबर 12, 2026 5:48 अपराह्न

printer

मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भोपाल में वंदे मातरम् युवा शिविर 2026-27 का किया शुभारंभ

मध्यप्रदेश के खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने आज भोपाल में वंदे मातरम् युवा शिविर 2026-27 का शुभारंभ किया। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय वन प्रबंधन संस्थान में मेरा युवा भारत मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित यह शिविर 18 अक्टूबर तक चलेगा। सात दिन के इस शिविर में छह राज्यों के 150 चयनित युवा भाग ले रहे हैं। श्री सारंग ने कहा कि शिविर का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति, संवैधानिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। मेरा युवा भारत, मध्य प्रदेश के राज्य निदेशक मंगल जाखड़ ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि इस राष्ट्रीय शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र निर्माण की भावना जागृत करना है।