मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने दशहरा मैदान में ‘पंख मैराथन’ को झंडी दिखाई और वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ की तैयारियों के अंतर्गत शहर में सड़कों को चौड़ा करने के अभियान की शुरुआत की।
महाकाल लोक में डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना और प्रधानमंत्री ई-बस सेवा और ‘उज्जैन दर्शन’ बस सेवा की शुरुआत की। उन्होंने 172 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया।
इस अवसर पर डॉ. यादव ने कहा कि वर्षों पहले बंद की गई सार्वजनिक परिवहन सेवाएं अब उज्जैन में फिर शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि शहर में जल्द ही मेट्रो ट्रेन सेवा भी शुरू की जाएगी।