मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।
दोनों नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों को लेकर कांग्रेस की आलोचना की। निर्वाचन आयोग कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कर रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि निर्वाचन आयोग, उच्चतम न्यायालय और संसद लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण संस्थाएं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना सबूत आरोप लगाने से लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठते हैं। उन्होंने राहुल गांधी से देश से माफी मांगने और अपने पद से इस्तीफा देने की भी मांग की।