अगस्त 2, 2026 8:55 अपराह्न

printer

मध्य प्रदेश: सावन महीने के पहले सोमवार को उज्जैन में निकाली जाएगी शोभायात्रा

मध्य प्रदेश में, पवित्र सावन महीने के पहले सोमवार को उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की पहली श्रावण शोभायात्रा निकाली जाएगी। चंद्रमौलेश्वर रूप में भगवान महाकाल को पारंपरिक पालकी में निकाला जाएगा, जिससे भक्तों को दर्शन का अवसर मिलेगा।

शाम 4 बजे शोभायात्रा शुरू होने से पहले महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजा की जाएगी। शोभायात्रा गुदरी चौक, बख्शी बाजार और कहारवाड़ी से होते हुए रामघाट पहुंचेगी, जहां भगवान महाकाल को शिप्रा नदी के पवित्र जल से अभिषेक और आरती की जाएगी। शाम को शोभायात्रा मंदिर लौट आएगी।

मंदिर प्रशासन ने भक्तों के लिए व्यापक व्यवस्था की है। रास्ते में आदिवासी सांस्कृतिक समूह प्रस्तुतियां देंगे, साथ ही पांच एलईडी रथ भी शोभायात्रा का हिस्सा होंगे। भक्तों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सा दल और चौबीसों घंटे एम्बुलेंस सेवाएं तैनात की गई हैं।