उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में ऑपरेशन सोहन के तहत जैश के दो आतंकवादियों का सफाया करने के लिए व्हाइट नाइट कोर की सराहना की है।
उधमपुर जिले के मजल्टा क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के साथ किए गए इस अभियान ने आतंकवाद से निपटने में संयुक्त अंतर-एजेंसी समन्वय की मजबूती को दर्शाया है। इस अभियान में जैश के दो आतंकवादियों का सफाया किया गया और आतंकवादी संगठन के लिए काम करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। साथ ही हथियार और गोला बारूद भी बरामद किए गए।