जून 8, 2026 8:38 पूर्वाह्न

printer

कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन के जोन-2 सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे लोकसभा अध्यक्ष

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज चंडीगढ़ में कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन के तीन दिन के जोन-2 सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। यह सम्‍मेलन हरियाणा विधानसभा द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
 
सम्मेलन में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, देश की 15 विधानसभाओं के पीठासीन अधिकारी और विधानसभाओं के सदस्य शामिल होंगे।