नवम्बर 18, 2026 11:31 पूर्वाह्न

printer

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुलाबी शहर जयपुर के स्थापना दिवस पर जयपुरवासियों को शुभकामनाएं दीं

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज पिंक सिटी जयपुर के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री बिरला ने बताया कि जयपुर की स्थापना 18 नवंबर, 1727 को महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने की थी। उन्होंने कहा कि यह शहर भारतीय वास्तुकला, कला और सांस्कृतिक विरासत का अनूठा उदाहरण है।

श्री बिरला ने हवा महल, सिटी पैलेस, जंतर-मंतर और आमेर किले जैसे स्‍थलों के ऐतिहासिक महत्व का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गणगौर और तीज जैसे त्योहार, लोक संगीत, हस्तशिल्प और पारंपरिक खान-पान इस शहर की जीवंत सांस्कृतिक पहचान को दर्शाते हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने जयपुर के लोगों के लिए खुशी, शांति और समृद्धि की कामना की और जयपुर की ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक पहचान और प्रतिष्ठा हमेशा बने रहने की उम्मीद जाहिर की।