सितम्बर 7, 2026 9:57 पूर्वाह्न

printer

बिहार में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित, कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। गंगा और कई अन्य नदियां अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। हालांकि, सोन नदी के जलस्तर में कमी से कुछ राहत मिली है।
 
इंद्रपुरी बैराज से बुधवार को पांच लाख 54 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जो रविवार दोपहर तक घटकर एक लाख 96 हजार क्यूसेक रह गया।
 
सोन नदी पटना के पास गंगा में मिलती है। इसके कारण पानी कम होने से दीघा और गांधी घाट पर गंगा के जलस्तर का दबाव कम हुआ है। बाढ़ का पानी अब धीरे-धीरे कम हो रहा है और आने वाले समय में स्थिति में और सुधार की उम्मीद है।
 
प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लोगों की सहायता के लिए तैनात हैं।