मई 19, 2026 10:28 अपराह्न

printer

लेबनान ने कहा, इस्राएली हमलों में मरने वालों की संख्या 3 हजार से अधिक हुई

लेबनान ने कहा है कि हिज़्बुल्लाह के साथ जारी संघर्ष में इस्राएल के हमलों में मरने वालों की संख्या तीन हजार से अधिक हो गई है। मंत्रालय के अनुसार, कल तक 3 हजार 20 लोग मारे जा चुके थे, जो युद्धविराम के बावजूद हिंसा में एक और बड़ी वृद्धि का संकेत है।

लेबनान और इजरायल द्वारा 15 मई को अपने युद्धविराम को 45 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमति के बावजूद, मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दोनों पक्षों के बीच बातचीत जून की शुरुआत में फिर से शुरू होने की उम्मीद है।