सितम्बर 25, 2026 11:38 पूर्वाह्न

printer

सिक्किम के ग्यालशिंग जिले में भूस्खलन से कई मकान क्षतिग्रस्त

सिक्किम में ग्यालशिंग जिले के रिम्‍बी गांव में कल रात मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने कहा कि राज्य सरकार लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है।

श्री तमांग ने स्थानीय अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने, स्थिति पर कड़ी नजर रखने और लोगों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्र के लोगों से सतर्क रहने, अधिकारियों की सलाह का पालन करने और आपसी सहयोग की अपील की है।