लद्दाख के सभी आठ जिलों में लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (एलएएचडीसी) के आगामी चुनाव को लेकर प्रचार तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस चुनाव लड़ रहे हैं। केंद्र शासित प्रदेश के आठ जिलों की 100 सीटों के लिए कुल 541 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। इन सीटों के लिए मतदान अगले महीने की चार तारीख को होगा।
चार दिसंबर को होने वाला यह पहला चुनाव होगा, जिसमें नवगठित छह जिले भी शामिल होंगे। इससे पहले लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद का गठन केवल लेह और कारगिल जिलों में किया गया था। लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद में निर्वाचित प्रतिनिधि अपने-अपने जिलों में विकास कार्यों की योजना बनाने और उन्हें लागू करने का काम करते हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पिछले महीने की 14 तारीख को लद्दाख के सभी आठ जिलों में परिषद के विस्तार के लिए लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद संशोधन विनियम-2026 लागू किया था।