मध्य प्रदेश में आज मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 38वीं मासिक किस्त जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव भिंड ज़िले के लहार से राज्य-स्तरीय कार्यक्रम में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से एक करोड़ 25 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में 1835 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित करेंगे। इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को नवंबर 2025 से प्रत्येक महीने 1500 रुपये दिए जा रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री लगभग 239 करोड़ रुपये की पूरी हो चुकी 40 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। इसके अलावा, 83 करोड़ रुपये से अधिक की 16 नई लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।
News On AIR | जुलाई 12, 2026 7:28 पूर्वाह्न
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज लाड़ली बहना योजना के तहत 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में राशि अंतरित करेंगे