अक्टूबर 11, 2026 5:17 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए लद्दाख पुलिस की बाइक रैली टीम करगिल से रवाना

करगिल जिला पुलिस ने आज लद्दाख पुलिस बाइक रैली टीम को गुजरात में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पुलिस लाइंस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन यादव ने नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय एकता और नशा मुक्ति के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने में रैली के महत्‍व का उल्‍लेख किया। उन्होंने युवाओं से नशा छोड़ने और स्वस्थ, अनुशासित जीवन शैली अपनाने का आग्रह किया। रैली का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, एकजुटता और नशा मुक्त भारत को बढ़ावा देना है। राष्ट्रीय एकता दिवस 31 अक्‍टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर मनाया जाएगा।