लद्दाख के करगिल में आकाशवाणी की क्षेत्रीय समाचार इकाई ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विशेष पॉडकास्ट शृंखला शुरू की है। इसका पहला कार्यक्रम “प्राकृतिक खेती; सतत और जलवायु-अनुकूल कृषि की ओर” विषय पर केंद्रित है। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र कारगिल के वैज्ञानिक डॉ. नज़ीर हुसैन ने आकाशवाणी संवाददाता अनायत अली से बातचीत की।
इस दौरान, डॉ. नज़ीर हुसैन ने प्राकृतिक खेती के सिद्धांतों की व्याख्या की और मृदा स्वास्थ्य में सुधार, बाहरी रासायनिक सामग्री पर निर्भरता कम करने और जलवायु-अनुकूल कृषि को बढ़ावा देने में प्राकृतिक खेती की भूमिका पर बल दिया।
यह विशेष पॉडकास्ट शृंखला प्रतिदिन शाम साढ़े चार बजे आकाशवाणी करगिल से प्रसारित की जाएगी। ये कार्यक्रम एआईआरन्यूज करगिल के यूट्यूब चैनल पर भी उपलब्ध होंगे।