सूचना, प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने मिजोरम में जनता से राष्ट्र निर्माण प्रक्रिया में विकसित भारत पहल के तहत 2047 तक एक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में योगदान देने का आह्वान किया है।
राज्य के कोलासिब जिले में सरकारी अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान श्री मुरुगन ने कहा कि केंद्र सरकार पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास को उच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने खेल और महिला सशक्तिकरण पर मिजोरम की सराहना की। उन्होंने बैराबी और सैरांग को जोड़ने वाली रेलवे लाइन से क्षेत्र के विकास को महत्वपूर्ण गति मिलने और सम्पर्क में सुधार होने की उम्मीद व्यक्त की।
उन्होंने अधिकारियों से राज्य में और अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सक्रिय कदम उठाने का आग्रह किया।