अप्रैल 23, 2026 8:13 अपराह्न | Best MLA Award

printer

सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार के लिए कृष्णा नगर के विधायक डॉ. अनिल गोयल चयनित

दिल्ली विधानसभा ने आज आठवीं विधानसभा के प्रतिष्ठित वार्षिक सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार के लिए कृष्णा नगर के विधायक डॉ. अनिल गोयल को चयनित किया है। इस चयन प्रक्रिया का संचालन दिल्ली विधानसभा में अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। आठवीं विधानसभा के लिए यह एक उपलब्धि है, क्योंकि 18 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद यह प्रतिष्ठित सम्मान पुनः प्रारंभ किया गया है, जो संसदीय उत्कृष्टता को मान्यता देने की नई प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इसके अतिरिक्‍त डॉ. गोयल को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कार, स्मृति चिन्ह और 51 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी। डॉ. अनिल गोयल को यह सम्मान जल्द ही एक समारोह में औपचारिक रूप से प्रदान किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार” का चयन एक व्यापक और पारदर्शी अंक प्रणाली के आधार पर किया गया है, जो विधायक के प्रदर्शन के प्रत्येक पहलू का मूल्यांकन करती है। कुल मूल्यांकन 100 अंकों का होता है, जिसमें 65 अंक विधानसभा के आधिकारिक अभिलेखों के आधार पर निर्धारित होते हैं, जबकि 35 अंक चयन समिति द्वारा गुणात्मक मूल्यांकन के आधार पर दिए जाते हैं।