कोलकाता में, केंद्रीय शिक्षा और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने आज नेशनल लाइब्रेरी में आयोजित रोज़गार मेले के दौरान नवनियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
उम्मीदवारों को रेलवे, डाक विभाग और स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण मंत्रालय सहित विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में नियुक्तियां दी गईं।
हावड़ा ज़िले में भी रोज़गार मेले का आयोजन किया गया, जहां पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे।