सितम्बर 20, 2026 5:49 अपराह्न

printer

कोलकाता: मत्स्य पालन विकास पर समीक्षा बैठक का होगा आयोजन

मत्स्य पालन विभाग कल कोलकाता में मत्स्य पालन विकास पर एक समीक्षा बैठक आयोजित करेगा। बैठक की सह-अध्यक्षता केंद्रीय मत्स्य पालन मंत्री राजीव रंजन सिंह और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी करेंगे।

मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मछली पालन की अपार संभावनाओं के लिए एक कार्ययोजना तैयार करने के लिए यह समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है।

मंत्रालय ने कहा कि इसका उद्देश्य बाजार संबंधों को मजबूत करना, सजावटी मत्स्य पालन, फसल कटाई के बाद के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाना और पश्चिम बंगाल में एक लचीले, समावेशी और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी मत्स्य पालन क्षेत्र की परिकल्पना को आगे बढ़ाना है।