मई 28, 2026 1:58 अपराह्न

printer

केवल सिंह ढिल्लों को भाजपा पंजाब इकाई के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के नेता केवल सिंह ढिल्लों को आज पंजाब इकाई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पंजाब इकाई का प्रभार सौंपा।

बरनाला के पूर्व विधायक श्री ढिल्लों का जन्म बरनाला के तल्लेवाल गांव में हुआ था। उन्होंने 2007 से 2017 तक विधायक के रूप में कार्य किया। जून 2022 में वे भाजपा में शामिल हुए और बाद में पंजाब इकाई के उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए।