केरलम में अलाप्पुझा और एर्नाकुलम ज़िलों में आज कुछ जगहों पर भारी बारिश के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है, जिससे पिछले तीन दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। कल तक राज्य के कई हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से तीन-चार डिग्री सेल्सियस ज़्यादा रहा।
शुक्रवार और शनिवार के लिए चार ज़िलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। वहीं, नेशनल सेंटर फॉर ओशन इंफॉर्मेशन सर्विसेज़ ने आज से कल सुबह तक तिरुवनंतपुरम ज़िले के तटीय इलाकों में ऊंची लहरों और समुद्र के कटाव को लेकर चेतावनी दी है।