जून 12, 2026 8:32 पूर्वाह्न

printer

केरल में बढ़े शिगेला संक्रमण के मामले, निगरानी तेज

केरलम में शिगेला संक्रमण के मामले सामने आए हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने बताया कि तिरुवनंतपुरम में छह, कोल्लम में दो और कोझिकोड में तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। इस बीच, वायनाड जिले में नौ मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय निकाय संस्थाओं के मार्गदर्शन में प्रभावित क्षेत्रों में रोग निवारण और रोकथाम के उपायों के साथ-साथ गहन जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।