केरलम स्थित प्रसिद्ध सबरीमाला अय्यप्पा मंदिर कल से मलयालम माह, मिथुनम की पूजा के लिए खुलेगा। तांत्री कंदारारु महेश मोहनारु की उपस्थिति में, मेलसंथी ई.डी. प्रसाद शाम 5 बजे गर्भगृह के द्वार खोलेंगे और दीप प्रज्वलित करेंगे। श्रद्धालु, www.sabarimalaonline.org पर दर्शन पर्ची ले सकते हैं। मंदिर के पट इस माह की 19 तारीख को बंद होंगे।
News On AIR | जून 13, 2026 1:56 अपराह्न
केरलम: कल से मलयालम माह, मिथुनम की पूजा के लिए खुलेगा सबरीमाला अय्यप्पा मंदिर