सितम्बर 27, 2026 4:34 अपराह्न

printer

केरलम्: तटीय और निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ के खतरे को लेकर रेड अलर्ट जारी

केरलम् में भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र ने तटीय और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को जलभराव और बाढ़ के खतरे को लेकर सतर्क रहने का रेड अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों के अनुसार, समुद्र तट पर जाने और सभी प्रकार की तटीय पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगाई गई है।

खतरनाक समुद्री स्थितियों को देखते हुए कल तक पूरे राज्य में मछली पकड़ने की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। तमिलनाडु, कन्याकुमारी और लक्षद्वीप के तटों के लिए भी इसी तरह की चेतावनी जारी की गई है।