सितम्बर 5, 2026 4:51 अपराह्न

printer

केरलम: NHAI ने त्रिशूर में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले 8 विद्यार्थियों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने केरलम के त्रिशूर में कल रात एक सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले कॉलेज के 8 विद्यार्थियों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। तमिलनाडु के डिंडीगुल से आ रहे इन 8 विद्यार्थियों को ले जा रही कार सड़क निर्माण और यातायात डायवर्जन के काम के दौरान एक खड़े ट्रक से टकरा गई थी।

एनएचएआई ने स्पष्ट किया कि घटना से पहले घटनास्थल पर व्यापक सुरक्षा उपाय और चेतावनी संकेत लगाए गए थे। प्रारंभिक सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि टक्कर से ठीक पहले वाहन तेज गति से चल रहा था, जबकि टक्कर से कुछ ही समय पहले ट्रक अवैध रूप से तेज गति वाली लेन में खड़ा था। एनएचएआई ने पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही जांच में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला