केरलम में अरुमल चुंदन ने अलाप्पुझा की पुन्नमदा झील में आयोजित 72वीं नेहरू ट्रॉफी नौका दौड़ जीत ली है। रोमांचक मुकाबले में अरुमल चुंदन ने 4 मिनट 23 सेकंड और 328 मिलीसेकंड में दौड़ पूरी कर ट्रॉफी अपने नाम की।
नदुभागम चुंदन 4 मिनट 23 सेकंड और 448 मिलीसेकंड के समय के साथ दूसरे और वीयापुरम चुंदन 4 मिनट 23 सेकंड और 770 मिलीसेकंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
इस प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों की 71 नौकाओं ने हिस्सा लिया। इनमें 22 पारंपरिक स्नेक बोट शामिल थीं। हजारों दर्शक और विदेशी पर्यटक केरल के इस प्रतिष्ठित खेल और सांस्कृतिक आयोजन को देखने के लिए पहुंचे।
अलाप्पुझा जिले में सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में इस आयोजन के लिए स्थानीय अवकाश भी घोषित किया गया था।