नवम्बर 1, 2026 10:45 पूर्वाह्न

printer

कर्नाटक आज अपना 71वां स्थापना दिवस मना रहा है

कर्नाटक आज अपना 71वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर पूरे राज्य में कर्नाटक राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। एक नवंबर 1956 को सभी कन्नड़ भाषी क्षेत्रों को मिलाकर मैसूर राज्य का गठन किया गया था। बाद में वर्ष 1973 में इसका नाम बदलकर कर्नाटक कर दिया गया।

बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ध्वजारोहण करेंगे और राज्योत्सव के अवसर पर लोगों को संबोधित करेंगे। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री शाम को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 71 हस्तियों को प्रतिष्ठित राज्योत्सव पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला