कर्नाटक सरकार ने छात्रों से जुड़े मुद्दों पर विचार करने और शिक्षा सुधारों को बढ़ावा देने के लिए मंत्रिमंडल की उप-समिति का गठन किया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री यू टी खादर को उप-समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। उच्च शिक्षा, गृह, चिकित्सा शिक्षा और स्कूली शिक्षा मंत्री इसके सदस्य हैं। समिति को शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार लाने, का दायित्व सौंपा गया है और इस संबंध में समिति से सिफारिशें मांगी गई हैं।
News On AIR | अगस्त 27, 2026 1:13 अपराह्न
कर्नाटक सरकार ने छात्र मुद्दों के लिए मंत्रिमंडल की उप-समिति का गठन किया