कर्नाटक में, मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड की कोकर हाइड्रो ट्रीटर यूनिट में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए।
आठ घायलों में से एक लगभग 35 प्रतिशत झुलस गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। शेष सात को प्राथमिक उपचार दिया गया और अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दोपहर बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई इमारतें हिल गईं और कुछ खिड़कियां और छत की टाइलें भी टूट गईं।
मंगलुरु के पुलिस आयुक्त सुधीर कुमार रेड्डी ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। रिफाइनरी के अनुसार कोकर हाइड्रो ट्रीटर यूनिट में चल रहे एक उच्च दबाव वाले कोल्ड सेपरेटर में रिसाव के कारण यह विस्फोट हुआ।