जुलाई 31, 2026 1:40 अपराह्न

printer

कन्याकुमारी पुलिस ने दस स्थानों पर एआई यातायात उल्लंघन पहचान प्रणाली का विस्तार किया

कन्याकुमारी पुलिस ने जिले के दस स्थानों पर एआई यातायात उल्लंघन पहचान प्रणाली का विस्तार किया है। कावल एआई नामक इस पहल का उद्देश्य कन्याकुमारी में दुर्घटनाओं को कम करना है। प्रणाली में यातायात नियमों के उल्लंघन की सटीक निगरानी के लिए चार गोल चक्करों पर एआई सक्षम कैमरे लगाए गए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक डॉक्‍टर. आर. स्टालिन ने बताया कि यह प्रणाली उल्लंघन करने वालों के वाहनों के पंजीकरण नंबर, डिजिटल स्क्रीन पर प्रदर्शित करेगी, जिससे अपराध के अनुरूप जुर्माना स्वतः ही निर्धारित हो जाएगा।