न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी ने आज बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। मुंबई के लोक भवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।
न्यायमूर्ति त्रिपाठी बॉम्बे उच्च न्यायालय के 50वें मुख्य न्यायाधीश हैं। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की और 1992 में अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण कराया।
न्यायमूर्ति त्रिपाठी को 2013 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था और 2015 में वे स्थायी न्यायाधीश बने।