सितम्बर 20, 2026 7:19 अपराह्न

printer

दिशा 2.0 योजना के अंतर्गत गोवा में कार्यशाला का आयोजन करेगा न्याय विभाग

विधि और न्याय मंत्रालय के अधीन न्याय विभाग कल गोवा में दिशा 2.0 योजना के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन करने जा रहा है। इस कार्यशाला का उद्देश्य प्रौद्योगिकी-सक्षम कानूनी सेवाओं, कानूनी जागरूकता और निःशुल्क कानूनी सहायता के माध्यम से जमीनी स्तर पर न्याय की पहुंच को मजबूत करना है।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में गोवा के राज्यपाल पुसापति अशोक गजपति राजू शामिल होंगे। उनके साथ विधि और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार, सामान्य सेवा केंद्रों, ग्रामीण विकास मंत्रालय, राज्य के विधि संस्थानों और सुलभ तथा समावेशी न्याय वितरण सुनिश्चित करने की दिशा में कार्यरत अन्य हितधारकों के प्रतिनिधि एक साथ आएंगे।