जून 11, 2026 1:41 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा से पहले वेस्ट टू वंडर पार्क परियोजना को पूरा करने के लिए तेजी से काम जारी

जम्मू और कश्मीर में, वेस्ट टू वंडर पार्क परियोजना को अमरनाथ यात्रा से पहले पूरा करने के लिए तेजी से काम जारी है। अधिकारियों का लक्ष्य इसे तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण के रूप में विकसित करना है। 
 
तावी नदी के किनारे भगवती नगर में, अमरनाथ यात्रा बेस कैंप के पास स्थित, यह पार्क लगभग 40 कनाल भूमि पर विकसित किया जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से स्क्रैप और पुनर्चक्रित सामग्री से निर्मित 14 प्रतिष्ठित स्मारकों की प्रतिकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी, जिनमें सात अंतरराष्ट्रीय स्मारक, पांच राष्ट्रीय स्मारक और उत्तर प्रदेश की दो संरचनाएं शामिल हैं।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला