जम्मू-कश्मीर में पंचायत और जिला विकास परिषद चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य चुनाव आयोग की दो दिवसीय उच्चस्तरीय बैठक आज से शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता राज्य चुनाव आयुक्त शांतमनु करेंगे।
हाल ही में पंचायतों के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पूरा हुआ है। इसके बाद मतदाताओं की संख्या बढ़कर 72 लाख 24 हजार हो गई है। कुल 3 लाख 39,384 नए मतदाता सूची में जोड़े गए।