झारखंड के रांची में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एन आई ए) से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए दो और विशेष अदालतों का गठन किया गया है। रांची के न्यायिक आयुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार अपर न्यायिक आयुक्त-17 संजीव झा और अपर न्यायिक आयुक्त-20 अरविंद कुमार द्वितीय की अदालतें अब एनआईए मामलों की सुनवाई करेंगी।
केंद्र सरकार ने 16 जुलाई 2026 को जारी अधिसूचना के माध्यम से इन दोनों अदालतों को एनआईए मामलों की सुनवाई के लिए नामित किया था। इन दोनों विशेष अदालतों का अधिकार क्षेत्र पूरे झारखंड में होगा।