अगस्त 18, 2026 6:36 पूर्वाह्न

printer

झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों की बड़ी जीत, सरकार ने जेएसएससी-सीजीएल 2024 परीक्षा रद्द करने का फैसला किया

झारखंड में जेपीएससी`और जेएसएससी उम्‍मीदवारों के 24 दिन से जारी विरोध प्रदर्शन के बाद राज्‍य सरकार ने जेएसएससी- सीजीएल परीक्षा 2024 और टीडीपीएल एजेंसी द्वारा संचालित सभी प्रतियोगी परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने कल शाम मंत्रिमंडल की विशेष बैठक के बाद यह घोषणा की। 
 
राज्‍य सरकार ने झारखंड लोकसेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 2014 से संचालित भर्ती परीक्षा की व्‍यापक जांच का भी आदेश दिया है। 
 
छात्र नेता पीयूष कुमार ने कहा कि यह निर्णय केवल पहला कदम है। उन्‍होंने कहा कि प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों की 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा और सीबीआई जांच की मांग अब भी लंबित है।
 
विद्यार्थियों ने घोषणा की है कि वह शेष मांगों पर विचार कर अगला कदम तय करेंगे।