झारखंड में आज गणेश चतुर्थी का त्योहार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इस अवसर पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं और भगवान गणेश से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने रांची में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आवास पर आयोजित गणेशोत्सव में भी भाग लिया और पूजा-अर्चना की।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं और भगवान गणेश से सभी के जीवन से बाधाओं को दूर करने तथा समाज में प्रेम, शांति और सद्भाव बनाए रखने की प्रार्थना की। विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने भी इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।