केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कल बिहार के गया-जी जिले के खिजरसराय में एक नए प्रौद्योगिकी केंद्र की आधारशिला रखेंगे। यह केंद्र दक्षिणी बिहार और मगध क्षेत्र में 170 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित किया जाएगा। यह केंद्र इंजीनियरिंग और वस्त्र परीक्षण सहित प्रमुख क्षेत्रों की आवश्यकताओं को पूरा करेगा। साथ ही उन्नत विनिर्माण सुविधाएं, तकनीकी सहायता और उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण प्रदान करेगा। मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य प्रतिवर्ष सात हजार युवाओं को प्रशिक्षण देना और रोजगार सेवाओं के माध्यम से प्रति वर्ष एक हजार से अधिक उद्यमियों को सहायता प्रदान करना है।
News On AIR | जून 14, 2026 1:11 अपराह्न
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गया-जी में प्रौद्योगिकी केंद्र की आधारशिला रखेंगे